Paytm Bank Banned: RBI ने Paytm बैंक पर कड़ा कदम उठाया है, क्या बैंक जल्दी ही बंद होगा? सम्पूर्ण विवरण जानें!

paytm-bank-banned

Paytm Bank Banned:हमारे देश में प्रमुख कंपनी Paytm का उपयोग अधिकांश लोग करते हैं, Paytm हमें अपनी Paytm Payments Bank की सेवाएं भी प्रदान करती है और इस बैंक के साथ कई सारे उपयोगकर्ता भी जुड़े हुए हैं। लेकिन अब Paytm Bank से जुड़े उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत ही दुखद समाचार आ रहे हैं।

इसका कारण है कि RBI, यानी Reserve Bank of India, ने Paytm Payments Bank Limited पर एक बड़ा एक्शन लिया है, जिसके परिणामस्वरूप इस बैंक से जुड़े उपयोगकर्ता बहुत ही परेशान हैं। क्योंकि अब उन्हें यह समझना मुश्किल हो रहा है कि RBI के इस एक्शन के बाद Paytm Bank में कैसे बदलाव होंगे।

इसलिए, इस पोस्ट में हम आपको Paytm Bank Banned के बारे में पूरी अपडेट प्रदान कर रहे हैं, ताकि आपको Paytm Bank Banned की सटीक जानकारी मिल सके। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहें ताकि आपको Paytm Bank Banned के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

Paytm Bank Banned: RBI ने Paytm पर कौन-कौन से कदम उठाए हैं?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार, Paytm ने कई बैंकिंग नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके पर RBI ने कड़ा एक्शन लिया है। RBI का कहना है कि Paytm की ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में इसने कई नियमों का उल्लंघन किया है।

इसी कारण RBI ने 29 फरवरी से Paytm Payments Bank के ग्राहकों के लिए पैसों को क्रेडिट और डिपॉजिट करने की सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि 29 फरवरी के बाद, यदि आपका खाता Paytm Payments Bank में है, तो आप उसमें किसी से भी पैसा जमा या वितरित नहीं कर सकते हैं। साथ ही, RBI ने Paytm Payments Bank से जुड़ी अधिकतर सेवाओं पर रोक लगा दी है।

इसके अलावा, RBI ने Paytm FASTag और Paytm Postpaid की सुविधा पर भी प्रतिबंध लगा दी है, लेकिन आप फिर भी जो बैलेंस आपके Paytm FASTag में बचा हुआ है, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, बैलेंस खत्म होने के बाद, रिचार्ज के लिए आप Paytm Bank का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

Paytm Bank Banned होने  के कारन Paytm App क्या अब बंद हो जाएगा?

paytm-bank-banned

RBI के इस एक्शन के बाद, बहुत सारे लोगों का यह सवाल है कि क्या मेरा Paytm App काम करना बंद हो जाएगा? तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला, आप अपना Paytm App पहले ही की तरह बिना किसी दिक्कत के इस्तमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें कि RBI ने Paytm Payments Bank पर प्रतिबंध लगाया है, न कि Paytm की दूसरी सेवाओं पर। इसका मतलब है कि आप Paytm पर पहले की तरह UPI पेमेंट, रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, पानी का भुगतान, Paytm Gold, Paytm Money, आदि सभी प्रकार की सेवाएं बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको HDFC, Axis, SBI, आदि जैसे अन्य बैंकों का इस्तेमाल करना होगा।

इसलिए, इसके बारे में आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपना Paytm App पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। RBI के इस एक्शन के बाद सिर्फ Paytm Payments Bank के ग्राहकों पर फर्क पड़ेगा, न कि Paytm एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वालों पर।

Paytm Bank Banned होने के कारण से Paytm के शेयरों में हुआ नुकसान

RBI के इस कठिन एक्शन के परिणामस्वरूप, शेयर बाजार में Paytm के स्टॉक में 20% तक की गिरावट देखी गई है। शेयर मार्केट में Paytm कंपनी One97 Communication Limited के रूप में पहचानी जाती है, और इस समय (2 फरवरी 2024 को) इसका प्रति शेयर 487 रुपए पर ट्रेड हो रहा है।

हालांकि, Paytm के CEO विजय शर्मा जी ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया है कि 29 फरवरी के बाद भी Paytm उपयोगकर्ता, हमारी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए हम वर्तमान में अन्य बैंकों के साथ साझेदारी कर रहे हैं, इसलिए हमारे किसी भी ग्राहक को किसी भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

अगर आपके पास इससे जुड़ा कोई भी प्रश्न है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको Paytm Bank Banned के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें ताकि उन्हें भी Paytm Bank Banned की पूरी जानकारी मिल सके।

Leave a comment